32MP सेल्फी कैमरा, 24GB RAM के साथ Vivo V50 Lite 5G हुआ लॉन्च, जाने कीमत

 

Vivo V50 Lite 5G

Vivo ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V50 लॉन्च किया था, और अब कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में Vivo V50 Lite 5G को भी पेश कर दिया है। उम्मीद है कि यह स्मार्टफोन जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। Vivo V50 Lite 5G में हमें 32MP का सेल्फी कैमरा, 24GB तक की रैम और 6500mAh की दमदार बैटरी देखने को मिलती है। आइए इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशंस और संभावित कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo V50 Lite 5G Price 

Vivo ने फिलहाल Vivo V50 Lite 5G को सिर्फ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन मिड-रेंज प्राइस सेगमेंट में उतारा गया है और उम्मीद है कि इसे जल्द ही भारतीय बाजार में भी पेश किया जाएगा। अगर Vivo V50 Lite 5G की कीमत की बात करें, तो इसके 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत €399 रखी गई है, जो भारतीय करेंसी में लगभग ₹37,250 के आसपास होती है।

Vivo V50 Lite 5G Display 

Vivo V50 Lite 5G का डिजाइन देखने में किसी फ्लैगशिप स्मार्टफोन जैसा लगता है। हालांकि, इसकी भारत में लॉन्च डेट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अगर Vivo V50 Lite 5G के डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें 6.77-इंच का OLED पैनल दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स को स्मूथ और शानदार विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा।

Vivo V50 Lite 5G Battery

Vivo V50 Lite 5G में आपको एक दमदार 6500mAh बैटरी मिलती है, जो पूरे दिन भर निर्बाध उपयोग का अनुभव प्रदान करती है। यह बैटरी यूजर्स को लगातार परफॉर्मेंस और मजबूत बैकअप देने के लिए डिज़ाइन की गई है।

Also Read: Royal Enfield Classic 250 बाइक! खूबसूरत डिजाइन दमदार इंजन, पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ एडवांस फीचर्स


Post a Comment

Previous Post Next Post