बिजली मीटर रीडर पदों पर आवेदन – 10वीं, 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

बिजली विभाग


बिजली विभाग ने अलग-अलग कंपनियों के जरिए बिजली मीटर रीडर के खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए 8वीं और 10वीं पास योग्य युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। अगर आप भी बेरोजगार हैं और बिजली विभाग में काम करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार मौका हो सकता है। इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है, जिससे देश के किसी भी राज्य के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

बिजली मीटर रीडर पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं या 10वीं पास रखी गई है। जिनके पास संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या डिग्री है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। इस पद का मुख्य काम नियमित रूप से बिजली मीटर की रीडिंग लेना और उसे जांचना होता है। अगर आपने पहले भी इस तरह का काम किया है तो आपको वरीयता दी जा सकती है।

महत्वपूर्ण शर्तें और योग्यता

मीटर रीडर पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा का कोई प्रावधान नहीं रखा गया है। इस पद के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है। साथ ही, दोपहिया वाहन चलाने का लाइसेंस भी जरूरी है क्योंकि कई बार आपको मौके पर जाकर मीटर की जांच करनी होगी।

काम का तरीका और अन्य लाभ

चयन के बाद उम्मीदवारों को सबसे पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा। सप्ताह में 6 दिन काम होगा और 1 दिन की छुट्टी मिलेगी। वेतन अनुभव के आधार पर अलग-अलग तय किया जाएगा। इसके अलावा यात्रा भत्ता और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। मीटर रीडर को समय-समय पर मीटर की रीडिंग लेनी होगी और किसी भी अवैध कनेक्शन या बिजली चोरी की जानकारी तुरंत विद्युत वितरण कंपनी को देनी होगी। अगर कोई कर्मचारी बिजली चोरी की सूचना नहीं देता, तो उसकी नौकरी भी खतरे में पड़ सकती है।

आवेदन कैसे करें?

आवेदन करने के लिए सबसे पहले apprenticeshipindia.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां ‘Apprenticeship Opportunity’ विकल्प पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें। ध्यान रखें कि सभी जानकारी सही और सटीक तरीके से भरें, क्योंकि दस्तावेज़ जांच के समय गलत जानकारी पाए जाने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है। आवेदन फॉर्म भरने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Also Read: Airtel New Recharge Plan: एयरटेल का नया 56 दिनों वाला रिचार्ज प्लान: अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा के साथ धमाकेदार फायदे

Post a Comment

Previous Post Next Post